केंद्र सरकार की फर्जी वेबसाइट बनाने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, कई लोगों को लगाया चूना
कोलकाता: पुलिस ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में 34 वर्षीय व्यक्ति को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल अभियान अभियान की फर्जी वेबसाइट बनाने और केंद्र सरकार की योजना के तहत लगभग 100 लोगों को नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है कि उसका नाम प्रसेनजीत चटर्जी है।

दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाली सरकारी वेबसाइट के बारे में, साइबर सर्विस यूनिट, सतर्कता अधिकारी, कॉमन सर्विस सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की शिकायत पर साइबर क्राइम यूनिट द्वारा आईपीसी और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया है कि आरोपी ने कई सरकारी वेबसाइट के नाम पर मामूली बदलाव कर कई साइटें बनाई थी। जिसमें दावा किया गया था कि पश्चिम बंगाल के लिए ग्रामीण डिजिटल साक्षारता अभियान की आधिकारिक वेबसाइट है।
पुलिस जांच में पता चला है कि उसने लगभग 100 लोगों को धोखा दिया है। लेकिन पुलिस को जैस ही शिकायत मिली उसने तुरंत बंद करा दी। इसके बाद साइट के संचालक का पता लगाया गया और फिर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ताकि इसका पता लगाया जा सके कि कहीं और भी कुछ साइटों का संचालन तो नहीं करता है। और इस साइट को चलाने के पीछे उसकी सोच क्या थी।
यह भी पढ़ें- सिगरेट पीते-पीते कमरे में सो गया शख्स, फिर जो हुआ उसने सोचा भी ना था












Click it and Unblock the Notifications