सिगरेट पीते-पीते कमरे में सो गया शख्स, फिर जो हुआ उसने सोचा भी ना था

नई दिल्ली। अक्सर सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग कॉनर बनाए गए होते हैं, दफ्तरों में भी ऐसा देखने को मिलता है। हालांकि, कई स्थानों पर सिगरेट पीने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान भी है। इसको देखते हुए कुछ लोग अपने घरों में सिगरेट पीना पसंद करते हैं। लोग बालकनी में या छत पर अक्सर सिगरेट पीते दिखाई दे जाएंगे। हालांकि, मलेशिया में एक मामला सामने आया है जहां 35 साल के शख्स के घर के अंदर सिगरेट पीने से आग लग गई।

सिगरेट पीते-पीते कमरे में सो गया

सिगरेट पीते-पीते कमरे में सो गया

दरअसल, कानगर शहर में एक शख्स देर करीब 2 बजे अपने घर पहुंचा, सिगरेट पीने की लत के कारण वह बेडरूम में ही लेटे हुए स्मोक करने लगा। सिगरेट पीते-पीते कब वह सो गया, उसको होश ही नहीं रहा। लेकिन कुछ देर के बाद उसे कमरे में जलने की तेज बदबू आई और उसकी आंख खुली तो उसके होश उड़ गए।

पूरे घर में फैल गई आग

पूरे घर में फैल गई आग

पूरा कमरा धुंए से भर रखा था, कमरे के अंदर की हर चीज जल रही थी, कमरे के अंदर का नजारा देख वह तुरंत अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकला। जैसे-तैसे वह घर से बाहर आया और फिर फायर ब्रिगेड बुलाई गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान उसका घर करीब 70 फीसदी जल चुका था, अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुके थे।

घर के अंदर की सारी चीजे जलकर खाक हो गई

घर के अंदर की सारी चीजे जलकर खाक हो गई

कॉज्मो ऑनलाइन को उस शख्स ने बताया कि सिगरेट की वजह से अपना घर जलने से वह काफी दुखी है। आग इस कदर फैल चुकी थी कि वह अपने घर के किसी सामान को सुरक्षित लेकर बाहर नहीं आ सका। उसने कहा कि ये राहत की बात ये रही कि आग ने पड़ोस के घरों को अपनी चपेट में नहीं लिया। फिलहाल ये शख्स अपनी मां के साथ रह रहा है। उसका कहना है कि सिगरेट पीते हुए वह कब सोने लगा, उसको अंदाजा नहीं हुआ, कमरे के अंदर की सारी चीजे जलकर खाक हो गई थी जबकि आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+