बठिंडा में छुपी थी हनीप्रीत, डेरा समर्थक महिला ने की मदद, हुई गिरफ्तार
नई दिल्ली। साध्वियों से रेप मामले में जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी और सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत इंसा आखिरकार पकडी गई। 39 दिनों की लंबी तलाश के बाद हनीप्रीत गिरफ्तार कर ली गई। हनीप्रीत को मंगलवार दोपहर तीन बजे हरियाणा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।हनीप्रीत की गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हनीप्रीत से पूछताछ के लिए महिला अदिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। हनीप्रीत के साथ एक और महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम सुखदीप है।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने जानकारी दी की सुखदीप डेरा समर्थक है और उसने ही बठिंडा स्थित अपने घर में हनीप्रीत को पनाह दी थी। हनीप्रीत पिछले कई दिनों से उसके साथ बठिंडा स्थित उसके घर में रह रही थी। उन्होंने कहा कि हनीप्रीत को बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहा पुलिस उसका रिमांड मांगेगी। पुलिस ने जानकारी दी कि हनीप्रीत की मदद करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications