रैंगिंग: सिर मुंडवा कर कॉलेज पहुंचे मेडिकल के छात्र, परेड कर सीनियर को किया सलाम

सैफई। स्कूल कॉलेज में रैगिंग के खिलाफ सख्ती के सारे दावे उस समय खोखला नजर आए जब सैफई के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए छात्रों के सिर के बाल मुंडवाकर परेड कराई गई। दरअसल सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एमबीबीएस के नए छात्रों के सिर से बाल मुंडवा दिए गए थे। ऐसे एक दो छात्र नहीं थे बल्कि 150 छात्रों का एक ग्रुप है जिनमें सभी के सिर मुंड़वा दिए गए हैं।

A group of medical college students forced to shave head and salute seniors in Safai, UP

सूत्रों की माने तो इन छात्रों को कॉलेज कैंपस में परेड भी कराई गई और सीनियर को सैल्यूट भी किया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राज कुमार ने दावा किया है कि संस्था ने इसके लिए विशेष टीम का गठन कर रखा है जिनकी रैंगिग पर नजर रहती है। कुलपति ने कहा कि इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें सफेद कोट पहने हुए छात्रों का एक समूह नजर आ रहा है जो कि सभी एक लाइन से परेड करते हुए नजर आ रहे हैं। और सभी ने अपना सिर मुंडवा रखे हैं।

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में छात्रों को जॉगिंग करते और अपने सीनियरों के एक समूह को सलामी देते हुए देखा गया है। वहीं तीसरे वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड को छात्रों के पास खड़ा देखा गया था। बता दें कि सैफई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव का गांव है। वहीं इस मामले में इटावा के डीएम जेबी सिंह ने रैंगिग के इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। एसडीएम सैफई और मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पी चिदंबरम मामले में आखिरकार अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+