उड़ान के बाद गोएयर विमान के इंजन में आई खराबी, वापस अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग
अहमदाबाद। अहमदाबाद से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले गोएयर के एयरबस नियो विमान के इंजन में खराबी की वजह से वापस अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में कुल 185 यात्री थे जो की सभी सुरक्षित हैं। हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी अभी आनी बाकी है कि आखिर विमान के इंजन में पहले से कोई खराबी थी या फिर उड़ान भरने के बाद पायलट को इंजन में खराबी का एहसास हुआ।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। लेकिन विमान के वापस लौटने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने यात्रियों की रवानगी के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की है या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि विमान के इंजन में खराबी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले कई कंपनियों के विमानों में इंजन खराबी की शिकायत मिली चुकी है और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी है।
इससे पहले 31 जनवरी को इंडिगो के नियो इंजन वाले विमान में खराबी का मामला सामने आया था। जब लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुका इंडिगो का विमान 6ई 447 का एक इंजन 20 हजार फीट पर बंद हो गया। लेकिन समय रहते पायलट ने किसी तरह से विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। बता दें कि इंजन में खराबी का यह दूसरा मामला था और अब तीसरा मामला जो गो एयर के विमान का है।
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया के CMD प्रदीप सिंह खरोला बने नए नागर विमानन सचिव
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications