एयर इंडिया के CMD प्रदीप सिंह खरोला बने नए नागर विमानन सचिव
नई दिल्ली। एयर इंडिया के प्रमुख प्रदीप सिंह खरोला को नई जिम्मेदारी मिली है। एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को बुधवार को नागर विमानन का सचिव नियुक्त किया गया। खरोला 1985 के कर्नाटक काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें नवंबर 2017 में एयर इंडिया के सीएमडी का पदभार दिया गया था। अब उन्हें एक और नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सिविल एविएशन का सचिव नियुक्त किया गया है।

पूर्व सचिव राजीव नयन चौबे के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। वहीं राजभाषा विभाग के सचिव शैलेश को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ-साथ वो राजभाषा विभाग के सचिव का पद संभालते रहेंगे।
कौन हैं प्रदीप सिंह खरोला
56 साल के प्रदीप सिंह खरोला मूलरूप से देहरादून के रहने वाले हैं। उन्होंने ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स में पीएचडी की है। वो बेंगलुरु मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर, कर्नाटक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन के चेयरमैन जैसे पदभार संभाल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications