LIVE: मुंबई ब्रिज हादसे में अब तक 6 की मौत, 33 घायल

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज गिरने के कारण 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस घटना में 33 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं बीएमसी और रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

A foot over bridge near Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus  railway station collapses in Mumbai live updates

LIVE Feed
Mar 15, 2019, 12:37 AM IST

मृतकों के नाम- अपूर्वा प्रभु(35), रंजना तांबे(40), जाहिद सिराज खान(32), भक्ति शिंदे(40), तपेंद्र सिंह(35) और मोहन कायगुंडे(55)
Mar 15, 2019, 12:37 AM IST

वहीं इस हादसे में 33 लोग घायल हैं
Mar 15, 2019, 12:16 AM IST

ब्रिज हादसे में मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंची
Mar 15, 2019, 12:07 AM IST

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की ख़बर से मुझे बेहद दुःख हुआ है: राहुल गांधी
Mar 14, 2019, 11:49 PM IST

इस पुल के ऑडिट में बीएमसी और रेलवे के कई अधिकारी शामिल थे
Mar 14, 2019, 11:48 PM IST

इस पुल की ऑडिट में शामिल अधिकारियों के खिलाफ धारा 304-A के तहत मामला दर्ज किया गया
Mar 14, 2019, 11:48 PM IST

महाराष्ट्र सरकार की ओऱ से बीएमसी और रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
Mar 14, 2019, 11:47 PM IST

मुंबई ब्रिज हादसे में BMC और रेलवे के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Mar 14, 2019, 11:15 PM IST

मुंबई पुलिस सीएसटी फुटओवर ब्रिज हादसे में केस दर्ज करेगी
Mar 14, 2019, 11:06 PM IST

फुटओवर ब्रिज हादसे की जगह पर राहत एवं बचाव कार्यक्रम समाप्त, एनडीआरएफ की टीम वापस लौटी
Mar 14, 2019, 10:36 PM IST

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी घटना पर दुख जताया
Mar 14, 2019, 10:25 PM IST

मुंबई में एक फुट ओवरब्रिज के ढहने का गहरा दुख: गृह मंत्री राजनाथ सिंह
Mar 14, 2019, 10:25 PM IST

घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे शिवसेना नेता अरविंद सावंत
Mar 14, 2019, 10:24 PM IST

मुंबई: मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर सेंट जॉर्ज अस्पताल पहुंचे
Mar 14, 2019, 10:23 PM IST

मुंबई फुटओवर ब्रिज के मृतकों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान
Mar 14, 2019, 10:22 PM IST

पीएम मोदी ने मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया
Mar 14, 2019, 9:39 PM IST

बीजेपी विधायक राज पुरोहित ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए था, ऑडिटिंग में इस ब्रिज को सर्टिफिकेट देने वाले इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
Mar 14, 2019, 9:36 PM IST

घायलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है, जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं: मुंबई पुलिस
Mar 14, 2019, 9:35 PM IST

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुंबई में टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास हुए फुटओवर ब्रिज के एक हिस्सा गिरने की खबर से बहुत दुखी हूं,
Mar 14, 2019, 9:34 PM IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस हादसे पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर रेलवे बीएमसी की मदद कर रहा है, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है
Mar 14, 2019, 9:26 PM IST

एक प्रत्‍यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे के वक्‍त सिग्‍नल लाल था, जिसकी वजह से कई गाड़‍ियां रुकी थीं, अन्‍यथा हादसा और भी बड़ा हो सकता था
Mar 14, 2019, 9:26 PM IST

हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हुई, इस हादसे में 36 लोग घायल हो गए हैं
Mar 14, 2019, 9:25 PM IST

विनोद तावडे ने कहा कि घायलों का इलाज राज्य सरकार कराएगी
Mar 14, 2019, 9:25 PM IST

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े ने कहा, 'ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है, रेलवे और बीएमसी इसकी जांच करेंगे
Mar 14, 2019, 9:23 PM IST

ब्रिज हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हुई
Mar 14, 2019, 9:22 PM IST

ब्रिज हादसे में मलबे से सभी लोग निकाले गए
Mar 14, 2019, 9:12 PM IST

हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख
Mar 14, 2019, 9:00 PM IST

मुंबई ब्रिज हादसे में एक और व्यक्ति की मौत, मरने वालों का आंकड़ा हुआ चार
Mar 14, 2019, 8:57 PM IST

रेल मंत्रालय ने कहा कि ब्रिज बीएमसी का था, हालांकि हम पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, रेलवे के डॉक्टर बीएमसी के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य में लगे हैं
Mar 14, 2019, 8:57 PM IST

हादसे में मरने वालीं दो महिलाओं के नाम अपुर्वा प्रभु(35) और रंजना तांबे(40) है
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+