जम्मू कश्मीर में सेना ने संदिग्ध ड्रोन को गिराया, लदा हुआ था विस्फोटक

नई दिल्ली, 23 जुलाई। आतंकियों ने घाटी में आतंक फैलाने के लिए नया तरीका इजाद किया है। अब आतंकी ड्रोन के जरिए घाटी में नई साजिश रच रहे हैं। आज एक बार फिर से जम्मू कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया है। रिपोर्ट के अनुसार यह ड्रोन कनाचक इलाके में दिखा है, इस ड्रोन में कुछ विस्फोटक भी रखे हुए थे, जिसे सेना ने गिरा दिया है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से ड्रोन घाटी में लगातार दिख रहे हैं उसके बाद से जवान इसे लेकर काफी अलर्ट हैं। जवानों की सक्रियता से ही इस ड्रोन का गिरा दिया गया है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir में पाक की नापाक साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED लदा Drone गिराया | वनइंडिया हिंदी
    drone

    जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि हमने अखनूर बेस के पास मिली जानकारी के बाद टीम को तैनात किया था। रात तकरीबन 1 बजे टीम ने फायरिंग शुरू कर दी और ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन पर 5 किलोग्राम तक का आईडी बंधा हुआ था जोकि पूरी तरह से तैयार स्थिति में था। यह हेक्साक्लॉप्टर था जिसमे फ्लाइट कंट्रोलर के साथ जीपीएस लगा हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इस फ्लाइट कंट्रोलर का सीरियल नंबर पिछले साल कठुआ में जो ड्रोन मिला था उससे एक अंक ही अळग है। इस ड्रोन का असेंबल करके तैयार किया गया है जिसके कुछ पार्ट्स चीन और ताइवान के हैं।

    यह ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीम से 8 किलोमीटर भीतर तक आ गया था, जिसके बाद इसे मार गिराया गया। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह ड्रोन कहां से आया और किसन भेजा है। बता दें कि इससे पहले भी बुधवार को एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया था। 16 जुलाई को जम्मू एयर बेस के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद इसे राडार में कैद कर लिया गया था। जिसे आखिरकार मार गिराया गया है।

    अहम बात है कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने घाटी के कई संवेदनशील जगहों पर एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती की है। पिछले एक महीने से जिस तरह से घाटी में ड्रोन की गतिविधियां बढ़ी हैं उसके बाद सेना अलर्ट पर है। घाटी में पहली बार आतंकी ड्रोने के जरिए विस्फोट करने में सफल हुए हैं। जम्मू के सैन्य एयरपोर्ट पर आतंकियों ने दो विस्फोट ड्रोन के जरिए किए थे। इस हमले के बाद पूरे मामले की जांच एनआईए को दे दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+