मैली हो गई गंगा, डुबकी लगाने से हो सकता है कैंसर!

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा की सफाई पर जोर देने की बात कह चुके हैं, लेकिन लगता है कि इस दिशा में तेजी से और अपेक्षा से ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है। 'द डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी नेशनल सेंटर फॉर कंपोजीशनल कैरेक्टराइजेशन ऑफ मैटीरियल्स' ने गंगा के वॉटर सैंपल की जांच की है, तो चौंकाने वाले आंकड़ो सामने आए। जांच से पता चला कि गंगा की पानी में कैंसर कारक तत्व पाए गए। ये वॉटर सैंपल जनवरी 2013 में हुए कुंभ मेले के दौरान लिए गए थे।
अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक गंगा में 'क्रोमियम 6' पाया गया है। ये 'क्रोमियम जहरीला भी हो सकता है। इसके जहरीला रूप 'हेक्सावेलेंट क्रोमियम' कहते है। गंगाजल में इसकी मात्रा सामान्य से करीब 50 गुना ज्यादा थी। रिपोर्ट के मुताबिक क्रोमियम की इतनी ज्यादा मात्रा के संपर्क में आने पर कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इनमें से एक कैंसर भी है।
रिपोर्ट के मुताबिक गंगा में क्रोमियम जैसे जहरीले तत्व की अधिकतर मात्रा कानपुर की फैक्ट्रियों से आ रही है। एनसीसीएम के मुताबिक भारत में ऐसी तकनीक है, जिससे इस जहरीले तत्व को पानी से साफ किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications