विदेश गया पति इधर बीवी ने खिलाया ऐसा गुल, ससुर को जाना पड़ा थाने
तरनतारन। पति के विदेश चले जाने के बाद इधर अकेली हुई बीवी के प्रेम-संबंध की खबरें अक्सर देखने-सुनने को मिलती हैं। पंजाब में तरनतारन इलाके में ऐसी ही घटना हुई है। यहां एक बहू अपने प्रेमी साथ फरार हो गई और घर से जेवर व पैसे भी ले गई।

पति कमाने के लिए विदेश गया था ताकि वो आगे का जीवन बीवी के साथ सुखी से जी सके लेकिन इधर कुछ और ही घटना हो गई। इस मामले में ससुर ने पुलिस थाने में बहू के खिलाफ शिकायत की है। घटना गांव खोजकीपुर की है। ससुर ने शिकायत में कहा है कि उनका बेटा दोहा कतर में नौकरी करने गया हुआ है।
इधर बीवी से मिलने रवि कुमार नाम का शख्स आता था जिसे वो अपना रिश्तेदार बताती थी। दोनों में काफी मेलजोल था। बुधवार की रात में जब घर में सब सोये थे तभी रवि आया और बहू के साथ सोने के जेवर और पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications