राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज, 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019( Lok Sabha elections 2019) से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के साथ-साथ सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया।

 A criminal defamation case has been registered against Rahul Gandhi & Sitaram Yechuri by RSS activist Dhrutiman Joshi in Mumbai Court. Next date of hearing is 22 April.

संघ कार्यकर्ता ध्रुतिमन जोशी ने मुंबई की कोर्ट में राहुल गांधी और सीताराम येचुरी पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। राहुल गांधी कोर्ट नहीं पहुंचे। उनके वकील ने कहा कि उनके पास अब तक कोई समन नहीं पहुंचा है। वहीं सीताराम येचुरी की ओर से कहा गया कि उनका पता बदल चुका है और इसी वजह से उन्हें कोई समन नहीं मिला है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा समन भेजा है।

आपको बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को समन भेजे थे। कोर्ट ने इन दोनों नेताओं को मानहानि के इस मामले में 30 अप्रैल को हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। संघ कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने ये मामला दाखिल किया है। इस मामले में उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों नेताओं ने गौरी लंकेश हत्‍याकांड में आरएसएस का हाथ होने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+