Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: बच्‍चे ने जवान को सेल्‍यूट कर कहा-आप बहुत अच्‍छा काम करते हो

मुंबई। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे देश के कई राज्यों में संकट गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र में बाढ़ के चलते 40 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। बाढ़ के चलते महाराष्ट्र के कई अहम मार्गों को बंद करना पड़ा है। महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक करीब 4 लाख लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इसी बीच महाराष्‍ट्र में एक बच्‍चे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चा सेना के एक जवान को धन्‍यवाद कहता हुआ दिख रहा है। इमोशनल कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

A child salutes an Army personnel and tells him aap bahut accha kaam karte ho in Maharashtra

वारयल हुए 11 सेकंड के इस वीडियो में बच्चा वर्दी पहने सेना के जवान से हाथ मिलाकर कहता है, 'आप बहुत अच्छा काम करते हो। इसके बाद वह सेना के जवान को सैल्यूट करता है। जवाब में सेना का जवान बच्चे को धन्यवाद देते हुए उसके सिर पर हाथ फेरता है। वीडियो महाराष्ट्र गांवबाग इलाके का है। बता दें, महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रविवार को सूबे में बाढ़ के हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रालय नियंत्रण कक्ष पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाना और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। रविवार को भारतीय नौसेना ने सूबे के कोल्हापुर और सांगली जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना, फल और राहत सामग्री बांटी। वहीं पश्चिमी महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति में सुधार लाने के लिए कर्नाटक में कृष्णा नदी पर अलमाटी बांधी से पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। अधिकारी ने बताया कि सतारा में कोयना बांध से 53,882 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है क्योंकि उसके तटबंधीय क्षेत्र में अब भी बारिश हो रही है।

महाराष्‍ट्र के पुणे में डिविजनल कमिश्‍नर दीपक मैसकर ने बताया कि बाढ़ से पश्चिम महाराष्ट्र में अभी तक 40 लोगों की मौत हुई है। सांगली ब्राह्मनाल बोट दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या 17 हो चुकी है। मृतकों में कोल्हापूर के 6, सांगली के 19, सातारा के 7 लोग शामिल हैं। मैसकर ने बताया कि सांगली, कोल्हापुर में बाढ़ का पानी घट रहा है। कोल्हापुर, पुणे, सोलापुर, सतारा, सांगली, रत्नागिरी, पालघर, रायगढ़ जिलों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। बाढ़ में फंसे लोगों के बचाने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें दिन रात काम कर रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+