नए साल के स्वागत में बिजी था परिवार, बच्चा रेलिंग पर चढ़कर बिल्डिंग से गिरा, हुई मौत

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड परिसर में दो साल का बच्चा बालकनी में खेलते समय बिल्डिंग से नीचे गिर गया। इस घटना में दो साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। यह घटना सोमवार को पुणे में घटी।

A child fell from two storied building in Pune and died

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रुद्र दोपहर अपने घर की बालकनी में खेल रहा था। खेलते-खेलते वो बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया। उस वक्त बच्चे की तरफ नजर रखने के लिए कोई नहीं था। खेलते-खेलते अचानक बच्चा अपना बैलेंस खो बैठा और सीधे बिल्डिंग से नीचे जा गिरा।

A child fell from two storied building in Pune and died

दो मंजिला इमारत से गिरने बाद बच्चे की जगह पर ही मौत हो गई थी। बच्चे की गिरने की आवाज सुनकर परिवारवाले और आसपास के लोग भाग कर नीचे गए थे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे को तुरंत पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन दो मंजिला से गिरने के बाद बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

परिवार में नए साल के अवसर की वजह से मेहमानों का आना-जाना शुरू था। परिवार के लोग अपने घर के कामकाज में बिजी थे, रुद्र बालकनी में अकेला खेल रहा है, इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। नए साल में इस तरह की घटना के बाद परिवारवालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+