'पीवी सिंधु के लिए अच्छा कोच नियुक्त करेंगे जिससे वर्ष 2020 में वो गोल्ड मेडल जीत सके'
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को एक ऐसा आॅफर दिया गया है जिसे वो शायद कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

पीवी सिंधू की जीत में महत्वूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच पुलेला गोपीचंद को भूलकर उनसे भी बढ़िया कोच भविष्य में पीवी सिंधु को उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वो वर्ष 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकें। यह आॅफर तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री ने दिया है।
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री महमूद अली ने कहा कि पीवी सिंधु हमारी बेटी है और उसने हमारा मान बढ़ाया है। हम अब उसे अतिरिक्त कोच भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि वो जानते है कि उनके वर्तमान कोच अच्छे हैं। पर हम चाहते हैं कि वो देश के आगे वाल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतें।
उपमुख्यमंत्री महमूद अली ने यह आॅफर पीवी सिंधू को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिया, जहां पर वो लाखों लोगों के साथ स्वागत करने के लिए खड़े थे।
इस मौके पर पीवी सिंधु के साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद भी मौजूद थे। पीवी सिंधू के माता-पिता पीवी रमाना और पी विजया के साथ-साथ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सरकार के कई मंत्री वहां पर मौजूद थे।
इससे पहले तेलंगाना सरकार ने पीवी सिंधु को 5 करोड़ रूपए नकद और 1000 वर्ग यॉर्ड का प्लॉट पुलेला गोपीचंद अकादमी के पास देने का फैसला किया था। साथ ही कहा था कि अगर सिंधू चाहे तो उन्हें सरकार नौकरी भी देगी।












Click it and Unblock the Notifications