जिंदा बच्ची की समाधि, देखने के लिए पूरे गांव का जमावड़ा
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कुम्हेर में एक बच्ची की जिंदा समाधि बना दी गई। जिस पर देखने वालों का जमावड़ा लग गया।घटना राजस्थान के भरतपुर ज़िले के कुम्हेर कस्बे की है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यहां एक बच्ची के कथित ज़िंदा समाधि लेने की अफवाहों ने ऐसा ज़ोर पकड़ा कि कुछ ही घंटों में वहां लोगों का तांता लग गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां के लोगों का मानना था कि बच्ची पर देवी का रूप है। इन अफवाहों पर पुलिस के आने पर रोक लग सकी।

जानकारी के मुताबिक कुम्हेर थाना पुलिस ने बताया है कि बच्ची की मौत बुधवार रात को बारह बजकर पांच मिनट पर हो चुकी थी। उसके माता-पिता और परिवारजनों ने गुरुवार की सुबह उसे नट मोहल्ले स्थित घर के सामने दफन कर दिया। इसी तरह यह लोग तंबू लगाकर बैठ गए और पूरे गांव में जिंदा समाधि की खबर फैल गई।
खबर है कि बच्ची को पुलिस ने कब्र से निकाल लिया है और पोस्टमार्टम करा लिया है। इस पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि बच्ची को डायरिया था। जिसके काऱण बच्ची की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications