बीजेपी सांसद हनी ट्रैप मामले में सामने आया ऑडियो टेप, महिला ऐसे बनाती थी नेताओं को शिकार
जो ऑडियो टेप सामने आया है उसमे साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि महिला सांसद को ब्लैकमेल करने का दबाव बना रही है। महिला कहती है कि वह मानसिक रूप से परेशान है और वह थाने जाकर शिकायत दर्ज करा देगी।
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी महिला और सांसद केसी पटेल के वकील हर्षित कटारिया के बीच बातचीत की ऑडियो टेप सामने आई है। जिसमे आरोपी महिला सांसद को ब्लैकमेल कर रही है।

ऑडियो टेप में ब्लैकमेल करने का दवाब बना रही है महिला
आजतक की खबर के मुताबिक आरोपी महिला सांसद केसी पटेल को ब्लैकमेल करना चाहती थी। जो ऑडियो टेप सामने आया है उसमे साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि महिला सांसद को ब्लैकमेल करने का दबाव बना रही है। महिला कहती है कि वह मानसिक रूप से परेशान है और वह थाने जाकर शिकायत दर्ज करा देगी। जिस पर केसी पटेल के वकील हर्षित कटारिया उसको समझाने की कोशिश करते है।ऑडियो टेप में हर्षित कटारिया कहते है कि उनकी सांस का निधन हो गया है और वह तेरहवीं के बाद लौटेंगे जिसके जवाब में महिला कहती है कि मै परेशान हूं, रुक नहीं सकती और अब मै थाने में रिपोर्ट कराने जा रही हूं। वहीं ऑडियो टेप में महिला बड़े-बड़े सपने दिखाए जाने का भी जिक्र करती है। ऑडियो टेप में शिकायत दर्ज होने के बाद और मेडिकल से पहले की भी बाते है जिसमे महिला मेडिकल से पहले सांसद पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

चार्जशीट ने भी खोले राज
दिल्ली पुलिस ने बीते शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है जिसके मुताबिक आरोपी महिला ने अपने घर में खुफिया कैमरा लगवाया था। इसके जरिए वह वीआईपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनका सेक्स टेप बनाती थी और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठती थी।आपको बता दें कि मई महीने में गुजरात से बीजेपी सांसद केसी पटेल ने एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक महिला ने उन्हें हनी ट्रैप का शिकार बना लिया है और अब यह महिला उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग कर रही है। सांसद की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी। वहीं इस मामले में आरोपी महिला ने अपने बयान में बीजेपी सांसद पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना था कि बीजेपी सांसद बार-बार उसका रेप करते थे इसलिए उसने बचाव में सेक्स टेप बनाया था।

ब्लैकमेलिंग गैंग की सदस्य
पुलिस ने अपनी जांच में आरोपी महिला को एक ब्लैकमेलिंग गैंग का सदस्य पाया। इस गैंग में एक और लड़की के साथ-साथ मुजफ्फरनगर का एक बदमाश भी शामिल था। पुलिस की मानें तो यह महिला अब तक करीब 25 से ज्यादा नेताओं और बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल कर चुकी है।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications