दिल्ली के कैंट इलाके में बीच सड़क पर दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कैंट एरिया के बरार स्क्वायर में शनिवार को दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवकी का गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवती मेजर की पत्नी है। बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या कार में की गई और फिर उसे कैंट मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। महिला दिल्ली कैंट इलाके में बने आर्मी बेस हॉस्पिटल में फिजियोथेरपी सेशन के लिए आई थी।
महिला का 10 बजे अस्पताल में थेरपी सेशन था। उसके आधे घंटे के बाद महिला का शव बराड़ इलाके में सकड़ पर पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 30 साल के आसपास है। पुलिस घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने की कोशिश कर रही है।
डीसीपी (पश्चिम) विजय कुमार ने घटना पर कहा, 'हमें दुर्घटना को लेकर कॉल आया, लेकिन बाद में उनकी गर्दन पर चोट के निशान नजर आए। हमने मर्डर केस दर्ज कर रहे हैं। हमारे पास आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत हैं। महिला के पति ने उनकी पहचान कर ली है।'












Click it and Unblock the Notifications