तबलीगी जमात के 9000 संपर्कों को किया गया क्वारंटाइन, 1306 विदेशी
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने आए तबलीगी जमात के संपर्क में आए 9000 लोगों को क्वारंटाइन कर लिया गयउ है। मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल की तरफ से मीडिया को इस बाबत सूचना दी गई। देश में अब तक कोरोना के मामले 2000 से ज्यादा हो गए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के केसेज में तेजी से इजाफा हुआ है और यहां पर संख्या करीब 450 तक पहुंच गई है।

Recommended Video
निजामुद्दीन मरकज में थे 2500 लोग
लव अग्रवाल की तरफ से बताया गया कि जिस समय तबलीगी जमात के कार्यक्रम का पर्दाफाश हुआ था उसके बाद से बड़े स्तर पर एक अभियान चलाया गया। इसके तहत 9000 संपर्कों का पता लगा लिया गया है। इनमें से करीब 1306 लोग विदेशी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में 400 ऐसे नए मामले सामने आए हैं जो तबलिगी जमात से जुड़े हैं। उनके मुताबिक इस संख्या में इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि मुंबई के धारावी में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी। यहां पर पूरे इलाके को प्रोटोकॉल के मुताबिक सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। लव अग्रवाल के मुताबिक 4000 हेल्थ वर्कर्स की तरफ से धारावी के मरीज के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों की ओर से बताया है कि इस मरकज में लॉकडाउन के बाद करीब 2,500 लोग जमा थे जिनमें सैकड़ों विदेशी भी थे।












Click it and Unblock the Notifications