कार ड्राइवर के खाते में गलती से जमा हुए ₹9000 करोड़, 21 हजार निकाल सबसे पहले किया ये काम
कार चालक राजकुमार उस वक्त चौंक गया जब उसे अपने बैंक खाते में 9 हजार करोड़ रुपए जमा होने का मैसेज मिला। वह काफी देर तक 9 के आगे लगे शून्य ही गिनता रहा। फिर बैलेंस चैक किया तो दंग रह गया।
कार ड्राइवर ने हाथों-हाथ 21 हजार रुपए निकाल कर खर्च भी कर दिए। हालांकि राजकुमार की यह 'रियल राजकुमार' वाली फील कुछ देर ही रह सकी। बैंक ने गलती से भेजी गई रकम उसके खाते से वापस काट लिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कार चालक राजकुमार तमिलनाडु के पलानी के रहने वाले हैं। वे कोडंबक्कम में अपने दोस्त के साथ रहते हैं। 9 सितंबर को राजकुमार के मोबाइल पर अचानक मैसेज आया कि उनके खाते में 9 हजार करोड़ जमा हुए हैं।
पहली बार मैसेज देखा तो कार चालक राजकुमार को लगा कि कोई साइबर ठग होगा और ठगी की कोशिश कर रहा है। उस वक्त राजकुमार के मर्केंटाइल बैंक वाले खाते में महज 105 रुपए जमा थे। उसने अपना खाता चैक किया और 9 हजार करोड़ में से 21 हजार रुपए दोस्त को ट्रांसफार्मर करके देखे।
दोस्त के खाते में 21 हजार रुपए ट्रांसफर हुए तो राजकुमार को यकीन हुआ। हालांकि थोड़ी ही देर में बैंक के अधिकारियों ने राजकुमार से सम्पर्क किया और उसे बताया कि बैंककर्मी की गलती से उसके खाते में 9 हजार करोड़ जमा हो गए, जो उसे लौटाने होंगे। साथ ही बैंक अधिकारियों ने उससे यह भी कहा कि खाते में से ये पैसे किसी को ट्रांसफर नहीं करे।
थोड़ी देर बाद बैंक ने राजकुमार के खाते में गलती से भेजे गए सारे रुपए वापस काट लिए और उसे यह भी कहा कि दोस्त को भेजे 21 हजार रुपए जल्द लौटा दे।












Click it and Unblock the Notifications