जब 9 साल बाद मिले तुलसी और मिहिर, पूछा- क्या चांस है

9 साल बाद अचानक मिले क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मिहिर और तुलसी, शेयर की फोटो।

नई दिल्ली। टीवी सीरियल की सुपरहिट जोड़ी तुलसी और मिहिर का नाम तो आपको जरूर याद होगा। टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि इस सुपरहिट जोड़ी के रास्ते एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो जुके है, लेकिन 9 साल बाद जब ये जोड़ी अचानक मिली तो देखने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 9 years later: Ronit Roy, Smriti Irani have a Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi reunion

इस सीरियल में तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी आज केंद्रीय मंत्री हैं तो वहीं मिहिर का किरदार निभाने वाले रोनित रॉय अभी बॉलीवुड और टीवी शो कर रहे है। दोनों ने इस सीरियल में एक साथ काम किया था और लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा था।

अब 9 साल बाद जब अचानक ही दोनों मिले तो उनके फैंस के चेहरे पर एक बार फिर से खुशी झलक उठी। दोनों की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई। रोनित ने स्मृति के साथ एक सेल्फी क्लिक कर उसे ट्विटर पर साझा किया और अपनी खुशी को अपने फैंस तक पहुंचाया। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा क्या चांस है... फ्लाइट में स्मृति से मिलकर बहुत अच्छा लगा। गौरतलब है कि 9 साल पहले बंद हो चुके इस शो ने अपने वक्त में टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+