9 साल के साई प्रकाश की किडनी खराब, इलाज के लिए नहीं है पैसे, कीजिए मदद

नई दिल्ली। '9 साल का बच्चा किडनी ट्रांसप्लांट के इंतज़ार में तड़प रहा है साई प्रकाश हमेशा खेलता रहता था। उसकी हंसी और शोर पूरे घर में गूंजती थी' अपने 9 साल के मासूम बेटे साई प्रकाश के बारे में बात करते हुए उसकी मां दुर्गा देवी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। दुर्गा देवी बताती है कि हमें जब अपने 4 साल के बेटे को पड़ने वाले खतरनाक दौरों के बारे में पता चला तो हमारे पैरों से तो जैसे ज़मीन ही निकल गई थी। हम तुरंत उसे अस्‍पताल लेकर गए और डॉक्‍टर ने हमें बताया कि उसे गंभीर किडनी रोग है।

 9 साल के साई प्रकाश की किडनी खराब, इलाज के लिए कीजिए मदद

तभी से साई के माता-पिता उसकी दवाओं और चेकअप के लिए अस्‍पताल के चक्‍कर काट रहे हैं, पहले तो वो इंजेक्‍शन को देखते ही चिल्‍लाने लगता था लेकिन अब लगता है कि उसे इस दर्द को सहने की आदत सी हो गई है। उसे इस तरह से देखना दिल को तोड़कर रख देता है।

अगर आप 9 साल के मासूम बेटे साई प्रकाश की मदद करना चाहते हैं तो बैंक डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें

एक दिन जब साई स्‍कूल से घर लौटा तो उसने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने की बात कही। वो बहुत कमज़ोर लग रहा था और पैरों में भी सूजन थी। उसे तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने बताया कि उसकी किडनी फेल हो चुकी है। डॉक्‍टरों का कहना था कि अब बस किडनी ट्रांसप्लांट ही उसकी जान बचा सकती है। इस सर्जरी में 15 लाख रुपए का खर्चा आएगा। ये खबर सुनते ही हमारे तो होश उड़ गए।" साई की मां घर चलाती है और उसके पिता जय प्रकाश एक लोकल एजेंसी में केबल ऑपरेटर हैं। उनकी मासिक तन्‍ख्‍वाह 10 हज़ार रुपए है।

 9 साल के साई प्रकाश की किडनी खराब, इलाज के लिए कीजिए मदद

साई की मां आगे बताती हैं कि पैसों की कमी की वजह से हम उसे अस्‍पताल तक में भर्ती नहीं करवा पा रहे हैं। साई के ईलाज के लिए हम पहले ही 5 लाख रुपए उधार ले चुके हैं। 9 साल का साई अब बिस्‍तर पर पड़ा रहता है और कहीं भी जाने के लिए उसे किसी के सहारे की ज़रूरत पड़ती है। कई बार मैं और मेरे पति हम दोनों ही बाहर रहते हैं तो इस दौरान साई अपने छोटे भाई की देखभाल करके हमारी मदद करने की कोशिश करता है। अपने बीमार बेटे के लिए हम कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं और इसके अलावा हमारे पास और चारा भी क्‍या बचा है?

9 साल के मासूम बेटे साई प्रकाश की कीजिए मदद

इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी बीमारी को साई का शरीर सहन नहीं कर पा रहा है। वो अपने माता-पिता से अपनी परीक्षा की तैयारी के बारे में कहता रहता है। उसे स्‍कूल जाना बहुत पसंद है और अब उन्हें यही चिंता सता रही है कि साई परीक्षा के दिन स्‍कूल कैसे जा पाएगा। 15 लाख रुपए जुटाने के लिए साई के माता-पिता ने अनुदान संचय की शुरुआत की है ताकि उनके बेटे की किडनी ट्रांसप्लांट जल्‍द से जल्‍द हो सके।

मानवता के लिए साई की सहायता के लिए आगे बढ़ें

हम सबको एकसाथ मिलकर मानवता के लिए साई की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। आपकी छोटी सी भी मदद उस मासूम जान के लिए बहुत बड़ी साबित होगी। अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को भी इस बारे में बताएं और उनसे मदद की गुज़ारिश करें। आपकी ओर से किसी भी तरह की मदद साई ही नहीं बल्कि उसके माता-पिता को भी एक नया जीवनदान दे सकता है मदद के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+