ऑपरेशन क्लीन मनी: 9 लाख बैंक खातों पर है आयकर विभाग की टेढ़ी नजर
ऑपरेशन क्लीन मनी के दायरे में आए 18 लाख बैंक खातों में से 9 लाख बैंक खातों पर आयकर विभाग की टेढ़ी नजर है।

आपको बताते चले कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया 1 फरवरी को बताया था कि 18 लाख लोगों की तरफ से बैंकों में जमा किए गए 4.17 लाख करोड़ रुपयों पर सरकार की नजर है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया था कि ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत 18 लाख लोगों को सीबीडीटी ने ईमेल और एसएमएस के जरिए मैसेज भेजने कर इस बावत जानकारी जुटाना शुरु किया है।
उन्होंने बताया था कि अभी हमारी जांच में 18 लाख लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई है जिन्होंने बैंकों में 4.17 लाख करोड़ रुपए नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा किए थे। उन्होंने कहा था कि 10 लाख और लोगों के डाटा को जुटाया जा रहा है। इस क्रम में आज 13 लाख लोगों को 1 फरवरी को ही मैसेज और ईमेल भेजकर जानकारी मांगी गई थी। उन्होंने बताया था कि बाकी बचे 5 लाख लोगों को ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत मैसेज और ईमेल मिल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीबीडीटी इस काम में जुटा हुआ है कि वो उन लोगों को टैक्स के दायरे में जल्द से जल्द ला सके, जो लोग टैक्स नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ धन अभियान(ऑपरेशन क्लीन मनी) के तहत इन 18 लाख लोगों के तरफ से बैंक में जमा किए गए रुपयों पर टैक्स वसूल किया जा सके। इससे पहले सप्ताह में सुशील चंद्रा ने बताया था कि लोगों को 10 दिन का समय दिया जाएगा कि वो इस बावत अपना जवाब दे सकें। इसके लिए इन लोगों को ई फाइलिंग पोर्टल पर जानकारी देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications