#Christchurch शूटिंग: आतंकी हमले में 49 की मौत, भारतीय मूल के 9 लोग लापता

Recommended Video

    Christchurch Mosque Attack : हमलावर की Court में पेशी, अब तक कई Indians लापता | वनइंडिया हिंदी

    क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड की दो मस्जिद में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में भारतीय समुदाय के 9 नागरिकों के लापता होने की खबर है। न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहनी ने अलग-अलग सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। बता दें कि, इस गोलीबारी में कम-से-कम 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर ने शुक्रवार की नमाज के वक्‍त हमला किया था जिस वक्‍त वहां काफी लोग थे। उसने वहां से निकलने के बाद भी गोलीबारी की जिसमें वहां से गुजरने वाले लोगों को निशाना बनाया।

    तीन गिरफ्तार लोगों में से एक 20 वर्षीय ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक है

    तीन गिरफ्तार लोगों में से एक 20 वर्षीय ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक है

    इस हमले को आतंकी हमला माना जा रहा है और शुरुआती जांच के बाद इसके पीछे नस्‍लीय वजह सामने आ रही है। तीन गिरफ्तार लोगों में से एक 20 वर्षीय ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक है जिसे हमलावर माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास की सबसे खराब घटना बताया है। दूसरी तरफ, पुलिस ने इस घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

    एक असाधारण और अभूतपूर्व घटना

    एक असाधारण और अभूतपूर्व घटना

    प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इसे हिंसा की एक असाधारण और अभूतपूर्व घटना बताते हुये स्वीकार किया कि इसमें प्रभावित लोग या तो प्रवासी हैं या फिर शरणार्थी हैं। मृतकों की संख्या बताते हुये उन्होंने कहा कि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि इसे अब केवल आतंकवादी हमला ही करार दिया जा सकता है। हम जितना जानते हैं, ऐसा लगता है कि यह पूर्व नियोजित था।

    हमलावर ने हमले की लाइव स्ट्रीमिंग की थी

    हमलावर ने हमले की लाइव स्ट्रीमिंग की थी

    बता दें कि, हमले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो फुटेज को शेयर किया गया। इसके अलावा करीब 17 मिनट तक हमले की लाइव स्‍ट्रीमिंग गो प्रो पर हो रही थी। लाइव स्‍ट्रीमिंग में हमलावर ने न सिर्फ अपनी कार में रखे हथियार को दिखाया बल्कि वह एक-एक करके लोगों को जान से मार रहा था, यह भी साफ नजर आ रहा था। कहा जा रहा है कि हमला बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम को निशाना बनाकर किया गया जो मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के लिए आई थी। आतंकी हमले में शामिल एक व्‍यक्ति की पहचान ऑस्‍ट्रेलियाई मूल के ब्रेनटॉन टारैंट के तौर पर हुई है और उसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। ब्रेनटॉन ने 73 पेज का एक मैनिफेस्‍टो भी ऑनलाइन पोस्‍ट किया है। इसमें उसने खुद को व्‍हाइट सुपरमासिस्‍ट करार दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+