कश्मीर के लिए अहम 9 दिसंबर, भाजपा मोदी के सहारे
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान भाजपा के लिए अहम होने वाला है। 16 विधानसभा सीटों पर मतदान नौ दिसंबर को होना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 दिसंबर को घाटी में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इन 16 सीटों पर भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से उसे राज्य में सत्ता मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।

तगड़े मतदान की उम्मीद
इस बीच, चुनाव आयोग को उम्मीद है कि पहले दो चरणों की तरह से तीसरे चरण में होगा तगड़ा मतदान। मोदी घाटी में महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीर घाटी के अनंतनाग और श्रीनगर जिले में छह दिसम्बर को दो रैलियों को संबोधित करेंगे । भाजपा ने विश्वास जताया कि राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए वह ‘मिशन 44 प्लस' हासिल कर लेगी।
कहां-कहां मतदान
तीसरे चरण में कश्मीर संभाग की उड़ी, राफियाबाद, सोपोर, संग्रामा, बारामूला, गुलमर्ग, पट्टन, चाडूरा, बडगाम, बीरवाह, खान साहेब, चरार-ए-शरीफ, त्राल, पांपोर, पुलवामा और राजपुरा विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
कितने मतदान केन्द्र
चुनाव आयोग ने 1781 मतदान केंद्र तीसरे चरण में बनाए हैं और इन मतदान केंद्रों पर 1369102 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 717839 पुरुष मतदाता और 651245 महिला मतदाता शामिल रहेंगे। इसके अलावा 18 किन्नर भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।
विकास मुद्दा
जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ सोहाफ कहते हैं कि मोदी के कारण नौजवान और औरतें भी बहुत बढ़-चढ़कर वोट देने के लिए निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ मुद्दा विकास का है। राज्य में दूसरा कोई मुद्दा नहीं है। सबको लगता है कि मोदी रियासत को विकास के रास्ते पर ले जाने में कामयाब रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications