महाराष्ट्र: यवतमाल में भयंकर सड़क हादसा, 9 की मौके पर मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में चापर्डा गांव के पास सोमवार की देर शाम ट्रक व सवारी गाड़ी में हुई भयंकर टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को यवतमाल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि यवतमाल में काम करने आए कलंब के मजदूर अपने घर की ओर सवारी गाड़ी से लौट रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications