गुरुग्राम: स्पा की आड़ में थाईलैंड की कॉलगर्ल्स बेचती थीं जिस्म, मसाज के नाम पर होती थी बुकिंग
Recommended Video

गुरुग्राम। बदलते समय के साथ-साथ जिस्मफरोशी के धंधे ने भी अपने तरीके में बदलाव किए हैं। अब वो बदनाम गलियों से निकलकर मसाज पार्लर या स्पा सेंटर में शिफ्ट हो चुके हैं। ताजा मामला दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सामने आया है। पुलिस ने यहां के सेक्टर 29 साइबर सिटी स्थित नेचर स्पा में छापेमारी कर देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। 4 विदेशी कॉलगर्ल्स सहित कुल 9 लड़कियां गिरफ्तार हुई हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चारों कॉलगर्ल्स थाईलैंड की हैं और बिना वीजा यहां रह रही थीं। पुलिस ने इस संबंध में तफ्तीश शुरू कर दी है और जांच कर रही है कि ये लड़कियां यहां तक पहुंची कैसे। वहीं स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों में छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

पुलिसवाला बनकर गया नकली ग्राहक
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 29 स्थित नेचर स्पा में जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने की शिकायत पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी। पुलिस ने जब इस संबंध में छानबीन की तो कुछ शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी का फैसला लिया। पुलिस का ही एक जवान नकली ग्राहक बनकर स्पा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि एमजी रोड पर स्थित मेगा सिटी मॉल में यह नेचर स्पा है।

थाईलैंड की चार कॉलगर्ल्स भी देती थी सर्विस
पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान स्पा से जिस्मफरोशी में लिप्त 8 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 युवतियां विदेशी हैं और उनके पास वीजा भी नहीं है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवितयों में चार थाईलैंड की रहने वाली हैं। यह चारों विदेशी महिलाएं यहां काफी समय से बिना वीजा के ही रह रही थीं और जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थीं।

बीते एक साल में दर्जनों स्पा पर हुई छापेमारी, पकड़ी गई हैं कॉलगर्ल्स
बताते चलें कि गुरुग्राम पुलिस ने बीते 1 साल के दौरान दर्जनों ऐसे स्पा सेंटर्स का भंडाफोड़ किया है, जहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। हालांकि पुलिसिया सूत्रों का कहना है कि साइबर सिटी में अभी भी दर्जनों ऐसे स्पा सेंटर मौजूद हैं, जो बिना लाइसेंस के इस कारोबार को जारी रखे हुए हैं।

मसाज के नाम पर होती है बुकिंग, अंदर होती है 'सेक्स डील'
मसाज पार्लर बिल्कुल कॉरपोरेट तर्ज पर चल रहा है। यहां मसाज के नाम पर 1000 से 1200 रुपए लिए जाते हैं। ग्राहक मसाज के लिए लड़की पसंद करता है और एसी कमरों में चला जाता है। उसके बाद वहां होती है सेक्स की डील। जी हां लड़की अंदर मसाज फीस के अलावा जिस्म बेचने का सौदा करती है। 2000 से 3000 रुपए अलग से देने पर ग्राहक सेक्स भी कर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications