8th pay commision: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? मोदी सरकार ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों और सोशल मीडिया के दावों के बीच ये अटकलें लगाई जा रही कि नया वेतन आयोग 2026 की शुरुआत से प्रभावी हो जाएगा। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई है और लोग जानना चाहते हैं कि क्या सच में नए साल में 8वें वेतन आयोग लागू हो जाएगा? हालांकि इन कयासों पर मोदी सरकार ने 8 दिसंबर को विराम लगा दिया है।
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th CPC) के लागू होने की तारीख पर स्पष्टीकरण दिया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 8 दिसंबर 2025 को लोकसभा में दिए एक लिखित जवाब में बताया कि 1 जनवरी 2026 से इसका लागू होना अभी तय नहीं है। मंत्री ने बताया वेतन आयोग को 3 नवंबर 2025 की अधिसूचना से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी, जिसके बाद ही सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में पुष्टि की कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन हो चुका है और इसके ToR 3 नवंबर, 2025 को अधिसूचित किए गए हैं। हालांकि, मंत्री ने कार्यान्वयन की तारीख़ को लेकर कोई स्पष्ठ जवाब नहीं दिया, केवल यह कहा कि तारीख़ "सरकार द्वारा तय की जाएगी"।
मंत्री के बयान के बाद यह संदेह गहरा रहा है कि लाभ अंततः जनवरी 2026 से ही मिलेंगे या नहीं। पेंशन संशोधन या DA विलय को ToR में स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है या नहीं, इस पर सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी। बजट आवंटन पर मंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि स्वीकृत सिफारिशों के लिए धन उपलब्ध होगा, लेकिन अगले केंद्रीय बजट चक्र में प्रावधानों की कोई अनुमानित समय-सीमा नहीं बताई।
लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा सीधा लाभ
गौरतलब है कि इससे देश के 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
बता दें 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है। संघों को उम्मीद थी कि ToR में 1 जनवरी, 2026 को संशोधित वेतन और पेंशन लाभों की आधिकारिक कार्यान्वयन तारीख़ के रूप में उल्लेख होगा। इस अस्पष्टता ने लागू होने में देरी की आशंका बढ़ा दी है, हालांकि ऐतिहासिक रूप से वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में दो से तीन साल लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications