8th Pay Commission में 2.57 फिटमेंट हुआ लागू तो कितनी होगी आपकी सैलरी? चेक करें पूरी हिसाब-किताब

8th Pay Commission Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब आयोग की सिफारिशों पर है। फिलहाल आयोग अलग-अलग कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और दूसरे पक्षों से राय ले रहा है। इस दौरान वेतन, फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स, भत्तों और प्रमोशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी अलग-अलग मांगें सामने आई हैं। कुछ कर्मचारी संगठन 1.83 से लेकर 3.83 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, अभी आयोग ने किसी भी फिटमेंट फैक्टर की आधिकारिक सिफारिश नहीं की है। ऐसे में अगर 7वें वेतन आयोग में लागू 2.57 के बराबर फिटमेंट फैक्टर ही दोबारा लागू होता है, तो अलग-अलग पे लेवल पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है, इसका एक अनुमान लगाया जा सकता है।

8th Pay Commission Update

1 करोड़ से ज्यादा लोगों पर असर

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ने की उम्मीद है। इसमें करीब 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और लगभग 65 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। रेलवे, रक्षा सेवाओं से जुड़े कर्मचारी और रिटायर कर्मचारी भी इसके दायरे में आते हैं।

ये भी पढ़ें: PF Transfer की झंझट खत्म! नौकरी बदलते खुद-ब-खुद ट्रांसफर होगा पैसा, क्या है EPFO का नया रूल?

केंद्र सरकार के कर्मचारी और सशस्त्र बलों के जवान देश के करीब 60 करोड़ कामगारों में लगभग 0.7 फीसदी हैं। वहीं, देश के फॉर्मल सेक्टर में उनकी हिस्सेदारी करीब 9 फीसदी बताई गई है।

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणक है, जिसका इस्तेमाल पुराने बेसिक वेतन या पेंशन को नए वेतन ढांचे में बदलने के लिए किया जाता है। इसका आसान फॉर्मूला है:

  • मौजूदा बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर = अनुमानित नई बेसिक सैलरी

7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ था। इसके तहत 7,000 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी।

2.57 फिटमेंट फैक्टर फिर आया तो क्या होगा?

अगर उदाहरण के तौर पर 8वें वेतन आयोग में भी 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो 7वें वेतन आयोग के अलग-अलग पे लेवल की बेसिक सैलरी इस तरह बदल सकती है-

पे मैट्रिक्स लेवल 7वें CPC की बेसिक सैलरी 2.57 फैक्टर पर अनुमानित बेसिक
लेवल 1 ₹18,000 ₹46,260
लेवल 2 ₹19,900 ₹51,143
लेवल 3 ₹21,700 ₹55,769
लेवल 4 ₹25,500 ₹65,535
लेवल 5 ₹29,200 ₹75,044
लेवल 6 ₹35,400 ₹90,978
लेवल 7 ₹44,900 ₹1,15,393
लेवल 10 ₹56,100 ₹1,44,177
लेवल 13 ₹1,23,100 ₹3,16,367
लेवल 18 ₹2,50,000 ₹6,42,500

लेवल-1 से लेवल-18 तक कितना बदलाव?

इस अनुमान के मुताबिक, सबसे निचले पे मैट्रिक्स लेवल यानी लेवल-1 में 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 46,260 रुपये हो सकती है। वहीं सबसे ऊंचे लेवल-18 में 2.50 लाख रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 6.42 लाख रुपये हो सकती है।

हालांकि, यह केवल 2.57 फिटमेंट फैक्टर को आधार मानकर की गई गणना है। 8वें वेतन आयोग ने अभी कोई अंतिम फिटमेंट फैक्टर तय नहीं किया है। आयोग की सिफारिशों के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी भी जरूरी होगी। इसलिए फिलहाल इन आंकड़ों को संभावित वेतन के अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर आई बड़ी खबर! सैलरी और पेंशन पर क्या है अपडेट? 10 बड़े सवाल-जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+