PF Transfer की झंझट खत्म! नौकरी बदलते खुद-ब-खुद ट्रांसफर होगा पैसा, क्या है EPFO का नया रूल?
EPFO New Update: जॉब स्विच करना हो या नई नौकरी ज्वाइन करना, लोगों को 50 तरह के डॉक्युमेंट्स सबमिट करने पड़ते हैं। साथ ही PF (Provident Fund) अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए भी अलग एप्लीकेशन देना होता है। अगर आप भी नौकरी बदलने वाले हैं या हाल ही में नई कंपनी जॉइन की है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।
अब PF ट्रांसफर कराने के लिए अलग से अप्लाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत तय शर्तें पूरी होने पर एम्प्लॉई का PF बैलेंस अपने आप नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।

अब खत्म होगी PF ट्रांसफर की झंझट
अब तक जब कोई कर्मचारी नौकरी बदलता था, तो उसे पुराने PF अकाउंट का पैसा नई कंपनी के खाते में भेजने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रांसफर रिक्वेस्ट देनी पड़ती थी। कई बार इस प्रक्रिया में पुरानी कंपनी से कंफर्मेशन भी लिया जाता था। इस वजह से ये ट्रांसफर प्रोसेस काफी टाइम टेकिंग हो जाता था। नई व्यवस्था लागू होने के साथ यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। अगर कर्मचारी का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक है और उसकी डिटेल्स सही है, तो नई कंपनी में जॉइन करते ही PF बैलेंस अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा।
कैसे करेगा नया सिस्टम काम?
हर कर्मचारी का UAN पूरी नौकरी के दौरान एक ही रहता है। हालांकि, हर नई कंपनी में शामिल होने पर उसके नाम से नया PF Member ID बन जाता है। EPFO के नए सिस्टम में एक ही UAN से जुड़े सभी Member ID को अपने आप लिंक कर दिया जाएगा। इसके बाद जो भी इसके पात्र होने उनका पुराना PF बैलेंस बिना किसी अलग आवेदन के नए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह सुविधा EPFO के नए Centralised IT Enabled Services (CITES) प्लेटफॉर्म के जरिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सभी रिकॉर्ड को एक जगह लाना और सेवाओं को पहले से फास्ट और इजी बनाना है।
इससे कर्मचारियों को क्या होगा फायदा?
नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए यह बदलाव काफी फायदेमंद माना जा रहा है। कई लोगों के एक ही UAN से कई PF Member ID जुड़ जाते हैं, जिससे रिकॉर्ड संभालना मुश्किल हो जाता है। ऑटोमैटिक ट्रांसफर की सुविधा शुरू होने के बाद कर्मचारियों को अलग-अलग अकाउंट की चिंता नहीं करनी होगी। उनका जॉब रिकॉर्ड एक जगह रहेगा और पीएफ बैलेंस भी आसानी से चेक किया जा सकेगा। इससे पेपर वर्क कम होगा और समय की भी बचत होगी।
कैसे देखें अपनी सर्विस हिस्ट्री?
कर्मचारी EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर अपने UAN और OTP की मदद से लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद Service History सेक्शन में जाकर अपनी पुरानी और मौजूदा नौकरी की डिटेल देख सकते हैं। यहां यह भी चेक किया जा सकता है कि सभी Member ID सही तरीके से एक ही UAN से जुड़े हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: HRA और फिटमेंट फैक्टर पर टिकी केंद्रीय कर्मचारियों की नजर, कितनी बढ़ सकती है सैलरी?












Click it and Unblock the Notifications