Coronavirus: इन 10 राज्यों में आए देश के 84 प्रतिशत मामले, मौतें भी हुईं ज्यादा

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने चार ही महीने में पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। अब तक दुनिया में 69 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण और तेजी से बढ़ने लगा है। अब रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के आसपास रहती है। वैसे तो कोरोना वायरस देश के सभी राज्यों में पहुंच गया है, लेकिन दिल्ली-महाराष्ट्र जैसे राज्यों में इसका प्रभाव ज्यादा है।

10 राज्यों में मरीज ज्यादा

10 राज्यों में मरीज ज्यादा

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के 10 राज्यों में कोरोना के 84 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। जिसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी, एमपी, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार शामिल हैं। देश में कोरोना से जितने भी लोगों की मौत हुई है, उसमें से 95 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में से हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में प्रति मिलियन जनसंख्या पर टेस्ट भी ज्यादा किए गए थे, जिस वजह से ज्यादा मामले सामने आए। अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट मुंबई में हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus in India :कोरोना का कहर बड़े शहरों पर सबसे ज्यादा, मरीज 2.46 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी
    इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा मौतें

    इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा मौतें

    वहीं मौत के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, एमपी और बंगाल में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। जब ये रिपोर्ट तैयार हुई तो उस दौरान देश में मृतकों की संख्या 6650 थी, जिसमें से 83 प्रतिशत मौतें इन्हीं राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, बंगाल और एमपी जैसे ज्यादा मामले वाले राज्यों में मृत्यु दर 4-6% के बीच है, जबकि दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों में मृत्यु दर तो तीन प्रतिशत से भी कम है। वहीं इन दस राज्यों में अब तक 2 लाख से ज्यादा मामले आए हैं, जबकि बाकी के 45 हजार मामले अन्य राज्यों से आए हैं।

    मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,971 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 287 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 2,46,628 मामले हैं, जिनमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं। वहीं 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+