26 जनवरी के दिन हुई हिंसा की घटना को लेकर 84 लोगों की गिरफ्तारी, 38 FIR भी दर्ज

नई दिल्ली। Republic Day Violence 26 जनवरी के दिन देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस घटना के दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आपको बता दें कि अभी पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। शनिवार को दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि हिंसा की घटना को लेकर अभी तक 84 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 28 FIR दर्ज हो चुकी हैं।

Recommended Video

    Red Fort Violence: Lal Qila से फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, 38 FIR, इतने गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest

    12 किसान नेताओं के नाम हैं FIR में

    आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने ये भी बताया था कि गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा की घटना को लेकर कई किसान नेताओं के नाम भी FIR में दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, करीब 12 किसान नेताओं के नाम दिल्ली हिंसा की घटना को लेकर दर्ज हुई FIR में दर्ज किए गए हैं। इन किसानों को देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। पुलिस जल्द इन नेताओं के पासपोर्ट को भी जब्त करेगी।

    पंजाब के 80-90 किसान हैं लापता- NGO

    आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वकीलों के एक समूह ने दावा किया है कि पंजाब के कम से कम 80 से 90 युवा 26 जनवरी के दिन सिंघु और टिकरी बॉर्डर गए थे। हिंसा की घटना के बाद वो सभी युवक अभी तक अपने शिविरों में नहीं लौटे हैं। वकीलों का एक ग्रुप उन्हें ढूंढने की कोशिश में जुटा है और इसके लिए हम पुलिस, किसान संगठनों और अस्पतालों के संपर्क में हैं। वहीं पंजाब मानवाधिकार संगठन का दावा है कि 100 से अधिक किसान दिल्ली में हुई हिंसा की घटना के बाद से लापता हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+