83 वर्षीय एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने बेटी काश्वी संग समुद्र में की डाइविंग, फिटनेस देख फैंस हुए दंग
मुंबई, अप्रैल 12: सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान खूब सुर्खियों में हैं। अचानक उनके चर्चा में आने की वजह उनकी जबरदस्त फिटनेस है। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान 83 वर्ष की उम्र में इतनी फिट और साहसी है कि बड़े-बड़े उनके आगे फेल हैं।

वहीदा रहमान ने बेटी काश्वी संग समुद्र में की डाइविंग
दरअसल इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी काश्वी ने अपने साथ अपनी मां वहीदा रहमान की फोटो शेयर की है। जिसमें वहीदा रहमान समुद्र में गोते लगाती दिख रही हैं। इस फोटो को देख फैंस अचंभित होने के साथ एक्ट्रेस की फिटनेस पर फिदा हो रहे हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वहीदा रहमान वहीदा रहमान की इन फोटो में देखकर आप ये समझ सकते हैं कि हम सब की तुलना में वो इस उम्र में अधिक ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई हैं।

वहीदा की बेटी ने फोटो को दिया ये कैप्शन
वहीदा रहमान की बेटी काश्वी ने अंडमान द्वीप समूह में कुछ स्नोर्केलिंग में अपने साथ अपनी माँ की एक फोटो पोस्ट की। जिसमें काश्वी रेखी के साथ समुद्र में डाइविंग करती नजर आ रही हैं। 83 साल की उम्र में वहीदा के डाइविंग किए जाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिसमें वहीदा रहमान इस उम्र में काफी फिट दिख रही हैं।

वहीदा रहमान अंडमान-निकोबार में मना रही छुट्टियां
वहीदा इस समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ अंडमान-निकोबार में वीकेशन मना रही हैं।अभिनेत्री और उनकी बेटी हैवलॉक द्वीप में छुट्टियां मना रही हैं। सफेद रेत के समुद्र तट, भव्य रिसॉर्ट्स और स्थानीय व्यंजन इसे एक शानदार गर्मी 2021 की छुट्टी गंतव्य माना जाता है। जो फोटो उनकी बेटी ने शेयर की उसमें वाहिदा रहमान अपनी बेटी काश्वी का हाथ थामे समुद्र में नीचे डाइव कर रही हैं। काश्वी ने फोटो को शेयर करते हुए उसका कैप्शन दिया 'मां के साथ स्नॉर्केलिंग'।

फैंस कर रहे मां-बेटी के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ
3 फरवरी 2021 को ही वहीदा रहमान 83 वर्ष की हुई। अपने बर्थडे पर बेटी काश्वी के साथ वो वाराणसी गईं थी और वहां गंगा नदी घाट पर नाव पर बैठकर खूब सैर की थी और जमकर फोटोग्राफी की थी। तब भी काश्वी ने मां संग अपनी फोटो शेयर की थी। जो लोगों को खूब पसंद आई थी। उम्र के इस पड़ाव में मां बेटी का इस तरह मस्ती करना लोगों को बहुत भा रहा है। बहुत ही कम लोगों ऐसे होते हैं जो अपने माता-पिता के साथ इस तरह की गतिविधियाँ करने के बारे में गर्व महसूस करते हैं? विशेष रूप से एक ऐसी उम्र में जब इस तरह के फिटनेस के स्तर की उम्मीद नहीं की जाती है। वहीदा रहमान ने इस उम्र में इस तरह फिट रहकर एक मिशाल कायम की है।












Click it and Unblock the Notifications