एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 8 हजार स्क्वायर फीट में खोला एक आलीशान रेस्टोरेंट, देखिए तस्वीरें
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है, जो दिखने में काफी बड़ा है। इस रेस्टोरेंट की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह 8 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं। ये रेस्टोरेंट महाराष्ट्र में मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है। इस रेस्टोरेंट के अलावा भी शिल्पा शेट्टी का मुंबई में एक और रेस्टोरेंट है।

लग्जरी के साथ आरामदायक भी है रेस्टोरेंट
शिल्पा शेट्टी के दोनों ही रेस्टोरेंट काफी खूबसूरत हैं। नए रेस्टोरेंट की दीवार को काफी ऊंचा बनाया गया है और इसे खूबसूरत लाइटों से भी सजाया गया है। इसका इंटीरियर इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यह लग्जरी लगने के साथ-साथ आरामदायक भी लगे। हालांकि रेस्टोरेंट को अभी ग्राहकों के लिए खोला नहीं गया है।

दोस्तों को किया था आमंत्रित
हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने यहां अपने करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया था। शिल्पा के इस नए रेस्टोरेंट में अभिनेता रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ महमान के तौर पर आए थे। इनके अलावा और भी बहुत से दोस्त यहां आए थे।

आर माधवन ने दी बधाई
वहीं शिल्पा शेट्टी के दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी इसकी बधाई दी है। अभिनेता आर माधवन ने रेस्टोरेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, '8000 स्क्वायर फीट का बास्टियन आखिरदार लॉकडाउन के बाद अब खुल गया है। टाउन का बेहतरीन खाना और डिजर्ट। बधाई हो राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी। मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।'












Click it and Unblock the Notifications