असम: एयरपोर्ट पर बुजुर्ग महिला के कपड़े उतारकर ली तलाशी, महिला कांस्टेबल निलंबित

गुवाहाटी, 25 मार्च: गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग महिला यात्री के कपड़े उतरवा कर तलाशी लेने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कूल्हे का प्रतिरोपण कराकर व्हीलचेयर पर जा रही 80 वर्षीय महिला यात्री के सुरक्षा जांच के दौरान कपड़े उतरवाकर सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल ने तलाशी ली थी। इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी महिला जवान को निलंबित कर दिया गया है। महिला अपनी पोती के साथ गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आई थी और उसे दिल्ली की फ्लाइट लेनी थी।

80 Year Old woman On Wheelchair Strip searched at Guwahati airport woman constable suspended

महिला की बेटी डॉली किकोन ने इस घटना को लेकर ट्वीट किए थे। किकोन ने ट्वीट किया था, 'सीआईएसएफ मुख्यालय मेरी 80 वर्षीय मां की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ सुरक्षा जांच के दौरान कपड़े उतारने को कहा गया। सुरक्षाकर्मी उनके टाइटेनियम कूल्हा ट्रांसप्‍लांट का सबूत चाहते थे और उन्होंने उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। क्या इस तरह से वरिष्ठ नागरिकों के साथ व्यवहार हम करते हैं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, यह घृणित है। मेरी 80 साल की दिव्यांग मां को अपने अधोवस्त्र उतारने और निवस्त्र होने पर मजबूर किया गया गया। क्यों? क्यों? डॉली किकोन ने अपने इस ट्वीट में सीआईएसफ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत कई लोगों को टैग किया था। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिकायत पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'वह भी इस मामले को देख रहे हैं।'

वहीं इस मामले में सीआईएसएफ की ओर भी बयान जारी किया गया है। सीआईएसएफ ने कहा कि, संबंधित सुरक्षाकर्मी ने महिला को शरीर के निचले हिस्से के कपड़े को उतारने को कहा क्योंकि मेटल डिटेक्टर ने बीप की आवाज कर धातु होने का संकेत दिया। उन्होंने बताया, 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने ऐसी परिस्थिति के निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया।'

सीआईएसएफ के सीनियर ऑफिसर ने कहा, 'धातु होने का संकेत मिलने के बाद उन्होंने महिला यात्री की तलाशी देने और कूल्हे के प्रतिरोपण का हिस्सा दिखाने को कहा ताकि वह महिला के दावे की पुष्टि कर सके कि उनकी सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि कर्मी ने यात्री के साथ क्या सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया या कोई और खामी रही।

अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के नियंत्रण कक्ष में हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई और पाया गया कि महिला दो मिनट के भीतर जांच करा बाहर निकल आई। हालांकि सीआईएसएफ इस मामले की जांच कर रही है। जिसके ये साफ हो सके कि महिला के साथ किसी तरह की कोई अभद्रता तो नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+