आखिर क्या है बैंक के बाहर रोते हुए इस बुजुर्ग का सच?

नंदलाल भारतीय सेना में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात रह चुके हैं। अपनी पेंशन के रुपए निकालने वे बैंक गए थे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद जहां बैंकों के बाहर लगी लंबी कतारें मीडिया की सुर्खियों में हैं, वहीं गुड़गावं में एटीएम के बाहर लगी लाइन के पास रोते हुए एक बुजुर्ग की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

old man

यह तस्वीर गुड़गांव में स्टेट बैंक की एक ब्रांच में अपना पैसा निकालने आए 80 साल के एक रिटायर्ड फौजी नंदलाल की है। आइए जानते हैं कि क्या है इस तस्वीर का सच।

नंदलाल भारतीय सेना में पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें सरकार की ओर से 8000 रुपए प्रति महीना पेंशन मिलती है।

लोगों ने नहीं लगने दिया लाइन में

नंदलाल ने बताया कि इसी पेंशन के रुपए निकालने वे बैंक गए थे। नंदलाल जब बैंक पहुंचे तो वहां लंबी लाइन लगी हुई थी। वो भी उसी लाइन में लग गए।

उन्होंने बताया कि लाइन में जब उनका नंबर आने वाला था तो वे लाइन से हटकर फॉर्म लेने चले गए। इसके बाद जब वे दोबारा लौटे तो लोगों ने उन्हें उनकी जगह पर लाइन में नहीं लगने दिया।

उन्होंने लोगों से खूब कहा कि वह कुछ देर पहले यहीं लगे हुए थे लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद नंदलाल की हिम्मत टूट गई और वे फूट-फूट कर रोने लगे।

old man

बुजुर्गों के लिए नहीं थी कोई अलग लाइन

नंदलाल ने बताया कि बैंक में बुजुर्ग लोगों के लिए अलग से कोई लाइन नहीं थी। सभी लोगों के लिए सिर्फ एक ही लाइन थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई।

आपको बता दें कि बीते 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला लिया था, जिसके बाद अपने खातों से रुपए निकालने के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+