Trump China Visit: 2 दिन में कितनी बार होगी Trump-Jinping की मुलाकात? कहां होगा डिनर? क्या रहेगा शेड्यूल?
Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump मंगलवार को चीन दौरे के लिए रवाना हो गए। यह उनका साल 2017 के बाद पहला चीन दौरा है और ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया ईरान युद्ध, व्यापार तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रही है। ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन में रहेंगे, जहां उनकी चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ कई अहम बैठकों का कार्यक्रम तय है।
8 साल बाद बीजिंग पहुंचे ट्रंप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Donald Trump करीब आठ साल बाद बीजिंग पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान गुरुवार और शुक्रवार को उनकी Xi Jinping के साथ दो बड़ी द्विपक्षीय बैठकें होंगी। इन बैठकों में व्यापार, ताइवान, रेयर अर्थ मिनरल्स, Artificial Intelligence (AI) और ईरान युद्ध जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत होने की संभावना है।

पहले की तारीफ फिर चीन के लिए हुए रवाना
चीन रवाना होने से पहले Donald Trump ने कहा,
"हम दो सुपरपावर हैं। सैन्य ताकत के मामले में अमेरिका सबसे मजबूत देश है और चीन दूसरे नंबर पर है।"उन्होंने यह भी कहा कि वे Xi Jinping के साथ Iran War और Strait of Hormuz संकट पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे साफ है कि यह दौरा सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि ग्लोबल सिक्योरिटी और जियोपॉलिटिक्स पर भी असर डाल सकता है।
Xi Jinping ने रखा ट्रंप के लिए स्टेट डिनर
व्हाइट हाउस के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping ने Donald Trump के सम्मान में एक भव्य राजकीय रात्रिभोज यानी State Dinner का आयोजन किया है। चीन में इस तरह के स्टेट डिनर को सर्वोच्च कूटनीतिक सम्मान माना जाता है। आमतौर पर ऐसे कार्यक्रम Beijing के Great Hall of the People में आयोजित किए जाते हैं, जहां चीन की टॉप लीडरशिप विदेशी मेहमानों का स्वागत करता है। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी प्रतिनिधि और खास मेहमान शामिल होंगे।
ट्रंप के स्वागत में क्या खास?
कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि किसी विदेशी नेता को दिया गया इतना बड़ा औपचारिक स्वागत यह दिखाता है कि चीन अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को कितनी प्राथमिकता दे रहा है।यह पहली बार नहीं है। Donald Trump के पहले कार्यकाल में साल 2017 के चीन दौरे पर भी Xi Jinping ने उनके लिए विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया था। इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक रिश्तों की अहमियत दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही इस बार देखने को मिल रहा है।
व्यापार टैरिफ विवाद रहेगा सबसे बड़ा एजेंडा
दोनों नेताओं के बीच बातचीत का पहला बड़ा मुद्दा Trade Tariff War होगा। अमेरिका और China के बीच ट्रेड वॉर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। Donald Trump पहले चीनी सामानों पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दे चुके हैं। अब माना जा रहा है कि दोनों देश व्यापारिक तनाव कम करने के विकल्पों पर चर्चा कर सकते हैं।
Taiwan और हथियार बिक्री पर बढ़ सकता है तनाव
दूसरा सबसे संवेदनशील मुद्दा Taiwan है। Trump ने संकेत दिए हैं कि वे Xi Jinping से 11 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार पैकेज पर चर्चा करेंगे। China ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और अमेरिका द्वारा Taiwan को हथियार बेचने का लगातार विरोध करता रहा है। यही वजह है कि यह मुद्दा दोनों देशों के रिश्तों में सबसे बड़ा फ्लैशपॉइंट माना जाता है।
ईरानी तेल बना अमेरिका-चीन तनाव की बड़ी वजह
Trump के इस दौरे का सबसे बड़ा मुद्दा Iran Oil Trade भी माना जा रहा है। अमेरिका लगातार आरोप लगा रहा है कि China बड़े स्तर पर Iranian Oil खरीदकर Tehran को आर्थिक मदद दे रहा है।वहीं China का कहना है कि यह उसकी ऊर्जा जरूरतों का हिस्सा है और वह अपनी Energy Security के हिसाब से फैसले लेता है, अब अगर ईरान से उसे सस्ता तेल मिल रहा है तो वो क्यों न खरीदे? यही बात दोनों देशों के बीच विवाद पैदा कर रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications