Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी फिर अस्पताल में एडमिट! क्या है परेशानी? अब कैसी है तबीयत

Sonia Gandhi health update: कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta- The Medicity) में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को रात 10:22 बजे एडमिट किया गया और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और उन्हें एक मामूली मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना है।

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की भी जांच कर रहे हैं। सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अस्पताल पहुंचे और अपनी मां के साथ मौजूद रहे।

sonia-gandhi-health-update

सोनिया गांधी की तयीबत पर अस्पताल ने क्या कहा?

मेदांता अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है और एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल कई मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि संक्रमण की सही वजह का पता लगाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को एक 'माइनर प्रोसीजर' से गुजरना है, हालांकि अस्पताल की तरफ से अभी इस प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं सोनिया गांधी

यह पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। इससे पहले 24 मार्च को उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में बुखार और सिस्टमिक इन्फेक्शन (Systemic Infection) की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा जून 2025 में भी पेट से जुड़ी दिक्कतों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी महीने हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Indira Gandhi Medical College and Hospital) में भी उनका इलाज चला था।

राहुल गांधी ने रद्द किया था केरल दौरा

सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से राहुल गांधी ने अपना तय केरल दौरा भी रद्द कर दिया था। उन्होंने कोझिकोड में आयोजित एक रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा था कि मां की तबीयत को लेकर वह काफी चिंतित थे।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि पूरी रात वह अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहे। उन्होंने एक केरल की नर्स का भी जिक्र किया, जो लगातार उनकी मां की देखभाल कर रही थी। राहुल ने कहा कि उस नर्स की सेवा और संवेदनशीलता ने उन्हें काफी राहत दी।

कांग्रेस नेताओं की नजर अस्पताल से आने वाले अपडेट पर

सोनिया गांधी की तबीयत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लगातार अस्पताल से अपडेट ले रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और पार्टी समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Kerala CM Race: कुर्सी एक, दावेदार कई! केरल में कांग्रेस क्यों फंसी? राहुल गांधी कैसे सुलझाएंगे पेंच
Kerala CM Race: कुर्सी एक, दावेदार कई! केरल में कांग्रेस क्यों फंसी? राहुल गांधी कैसे सुलझाएंगे पेंच
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+