देश में कोरोना वैक्सीन की लग चुकी हैं 80 करोड़ डोज, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, सितंबर 18। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान हर दिन अब नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में एक दिन के अंदर 2.5 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई, जो कि अभी तक का रिकॉर्ड वैक्सीनेशन था। इस बीच शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि देश में अभी तक 80 करोड़ कोविड -19 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 2 दिन पहले WHO ने जो आंकड़ा जारी किया था, वो 76 करोड़ का था।

vaccination

इस उपलब्धि के लिए देश को बधाई- स्वास्थ्य मंत्री

मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर हैशटैग "वर्ल्ड्स लार्जेस्ट वैक्सीनेशन ड्राइव" का इस्तेमाल करते हुए कहा, "कोविद -19 के खिलाफ खड़ा होना। भारत ने 80 करोड़ वैक्सीन खुराक का प्रबंध किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देश को बधाई।" इससे पहले शुक्रवार को, भारत में 24 घंटे के वैक्सीन की 2.5 करोड़ डोज दी थी, जो कि एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

भारत में टीकाकरण की रफ्तार

Recommended Video

    Rahul Gandhi बोले, उम्मीद है कि रोजाना दी जाएगी 2 crore से ज्यादा की Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    मनसुख मंडाविया ने ट्वीट में आगे बताया कि भारत ने 10 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा 85 दिन में हासिल किया था। 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 29 दिन लगे थे। 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन, फिर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 20 दिन लगे। इसके बाद 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 दिन और लगे और 7 सितंबर को 60 करोड़ से 70 करोड़ तक पहुंचने में केवल 13 दिन लगे। भारत में 13 सितंबर को वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75 करोड़ के पार हो गया था।

    आपको बता दें कि भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+