पुणे में भीषण सड़क हादसा, 8 गाड़ियों के आपस में टकराने से 8 लोग बुरी तरह घायल, एक की मौत

देखते-देखते एक ही बस ने आठ गाड़ियों में भीषण टक्कर मारी, इस हादसे में लोग बुरी तरह घायल हुए तो मरने वाले के साथ दुर्घटना वीभत्स थी।

पुणे। पुणे में बस का ब्रेक फेल होने से 8 गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, ये सड़क दुर्घटना इतना दर्दनाक था कि देखनेवालों की रूह कांप उठी। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। ये घटना पुणे के बिबवेवाडी में घटी। अप्पर इंदिरानगर बस डिपो से बस तेज रफ्तार के साथ बाहर निकली, अचानक ब्रेक फेल होने के बाद बस 8 गाड़ियों से जा टकराई। इस घटना से पूरे परिसर में खलबली मच गई थी। ये मामला पुणे के बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर मनोज धोंडिबा भालशंकर (24) को गिरफ्तार किया है।

8 people seriously injured and one dead in a road accident, Pune

इस सड़क दुर्घटना में कालूराम वनाजी नकुमपरमार (47) की मौत हो गई। इस घटना में बाकी 8 घायल लोगों में 2 व्यक्तियों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अप्पर डिपो से बस शिवाजीनगर की ओर जा रही थी। अप्पर के पास ढलान में बस के ब्रेक फेल हो गए, ढलान होने की वजह बस ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और सामने से टूव्हीलर पर कालूराम से टकराई। कालूराम बस के नीचे आ गया और उनकी मौत हो गई। बस ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मारी, बाइक बस के नीचे दब गई और बाइक सवार दूर उछलकर जा गिरा।

8 people seriously injured and one dead in a road accident, Pune
8 people seriously injured and one dead in a road accident, Pune

बस के नीचे आने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ ही दूरी पर कोल्ड्रिंक्स की गाड़ी साइड में खड़ी थी, बस कोल्ड्रिंक्स की गाड़ी से जा टकराई और जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद बस टेम्पो से जा टकराई और वहां पास से गुजर रही स्कूल बस भी दुर्घटनाग्रस्त बस से जा टकराई। स्कूल बस का ड्राइवर भी इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में काफी नुकसान हुआ और एक व्यक्ति को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+