VIDEO: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, आंध्र में 8 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और तेज बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई राज्यों में तेज आंधी चल रही है। राजधानी दिल्ली में आंधी की वजह से विमान सेवा ठप हो गई है तो वहीं मेट्रो के परिचालन में बार-बार रुकावट आ रही है। वहीं आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया श्रीककुलम में 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि विजयनगरम में 1 और कडापा जिले में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। हवा की रफ्तार काफी तेज थी. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए तो कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। आंधी की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में अंधेरा छा गया। बिजली सेवा को रोक दिया गया। वहीं तेज आंधी की वजह से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर 40 विमानों के रुट बदल दिए गए, जबकि कई उड़ानें रद्द कर दी गई। मेट्रो ट्रैक पर पेड़ गिर जाने की वजह से दिल्ली मेट्रो के करोग बाग और इंद्रप्रस्थ के बीच मेट्रो सेवा बंद हो गई।












Click it and Unblock the Notifications