घने कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड
दिल्ली से 8 इंटरनेशनल और 7 घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों का काफी दिक्कत हो रही है।
नई दिल्ली। राजधानी में आज सुबह भी कोहरे की काली चादर छाई रही जिसके कारण विमान सेवाएं बाधित हुई हैं। इस समय दिल्ली से 8 इंटरनेशनल और 7 घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों का काफी दिक्कत हो रही है।
Must Read: दिल्ली से जुड़ी खबरें
यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह हल्का कोहरा था लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में आज से कोहरा और ठंड दोनों बढ़ेगा। इसलिए बिहार में 26 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और यही नहीं 27 से 28 तक पटना सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और शाम में घना कोहरा का सामना करना होगा।
कुछ ऐसा ही हाल यूपी में भी रहने वाला है इसलिए लोगों को हिदायत दी गई है कि वो ठंड से बचकर रहें।













Click it and Unblock the Notifications