उत्तराखंड में भीषण दुर्घटना, खाई में गिरी कार, 8 की मौत, 9 घायल
अल्मोड़ा में तेज रफ्तार कार के खाई में गिरने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दुर्घटना अल्मोड़ा के साल्ट इलाके में हुई है।

जहां तेज रफ्तार कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना की वजह क्या हो सकती है। पुलिस को शक है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और वो तेज रफ्तार कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार गहरी खाई में जा गिरी और हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हलांकि पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही घटना की सही वजह बताई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications