आंध्र प्रदेश: ड्राइवर की झपकी से पुल से गिरी बस, 8 की मौत

वोल्वो बस भुवनेश्वर से हैदराबाद जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक नींद से भरा हुआ था, जिस वजह से उसने बस पर नियंत्रण खो दिया।

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bus accident

जानकारी के मुताबिक यह वोल्वो बस भुवनेश्वर से हैदराबाद जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक नींद से भरा हुआ था, जिस वजह से उसने बस पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद यात्रियों को बस से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। घायलों में से 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। नजदीकी सरकारी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

यह बस करीब 1 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुकी थी। विजयवाड़ा में रुकने के बाद इस बस पर नया ड्राइवर सवार हो गया। तड़के करीब 5:30 बजे यह बस एक पुलिस से गुजरी और अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने गैस कटर की मदद से यात्रियों की बस से बाहर निकाला।

4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इनके अलावा 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। ये भी पढ़ें- बलरामपुर: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, 8 घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+