7th pay commission: खत्म नहीं हुई है उम्मीद, मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी

Recommended Video

    7th Pay Commission: Govt Employees ने नहीं छोड़ी है Salary Hike की उम्मीद | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग को लेकर तमाम केंद्र सरकार के कर्मचारियों की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है। लेकिन एक बार फिर से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण जगी है। जिस तरह से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में देरी की गई उसके बाद से ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तक करने की धमकी दी है। हालांकि कोर्ट ने संसद में साफ किया है कि सैलरी में बढ़ोतरी का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है और ना ही फिटमैंट फैक्टर में बदलाव किया जाएगा।

    चल रही है बात

    चल रही है बात

    संसद में केंद्र सरकार के इस बयान के बाद भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने अपनी उम्मीद को नहीं छोड़ा और अपनी मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही। एक शीर्ष सूत्र ने वनइंडिया को बताया कि यह मामला अभी तक खत्म नहीं हुआ है। अभी भी इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है। लेकिन जब सूत्र से पूछा गया कि संसद में जिस तरह से सरकार ने अपना बयान दिया है उसके बाद क्या इस मसले पर कोई उम्मीद बची है तो उन्होंने कहा कि उस वक्त तक इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं था।

    दबाव के बाद सरकार ने लिया फैसला

    दबाव के बाद सरकार ने लिया फैसला

    सूत्र ने बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार के कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं उसके बाद दबाव को देखते हुए इस मसले पर चर्चा फिर से शुरू हो गई है। यह मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ और लोगों को इसे लेकर अपनी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। सबसे पहले इस बात पर चर्चा की गई कि क्या सेवानिवृत्ति की उम्र की आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाए। यह मुद्दा काफी प्राथमिकता के साथ बातचीत का मुद्दा रहा। सूत्र ने बताया कि अभी तक इसपर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, मध्य प्रदेश के मॉडल पर चर्चा की जा रही है।

    मध्य प्रदेश मॉडल का अध्ययन चल रहा

    मध्य प्रदेश मॉडल का अध्ययन चल रहा

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जौहान ने घोषणा की थी कि वह सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करेगी, ताकि कर्मचारी नौकरी का अधिक से अधिक लाभ पा सके। वहीं जब सैलरी को बढ़ाए जाने को लेकर सूत्र से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुमकिन है कि इसे दिसंबर माह तक लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सैलरी को किस तारीख से बढ़ाया जाएगा इसपर फैसला बाद में लिया जाएगा, लेकिन दिसंबर माह से सेवानिवृत्ति की आयु को लागू किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप में पुलिस अधिकारी ने कहा था: पहले मैं रेप कर लूं, फिर इसकी हत्या करना

    ये भी पढ़ें- दुबई की कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा, जानिए गुनाह क्या है

    ये भी पढ़ें- बीच सड़क न्‍यूड होने वाली अभिनेत्री श्री रेड्डी और टॉलीवुड निर्माता के बेटे की निजी तस्वीरें लीक, मचा हड़कंप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+