7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, LTC नियमों में बदलाव, जानिए क्या होगा फायदा
केंद्र सरकार के कर्मचारी अब ट्रेन और हवाई यात्रा करते हैं तो उन्हें लाभ हो सकता है। एलटीसी नियमों में संशोधन के मुताबिक अब केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलने जा रहा है।
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए एलटीसी नियम केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश यात्रा रियायत) नियम, 1988 के प्रावधानों में संशोधन कर दिया है। जिसके बाद अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों ट्रेन और हवाई यात्रा में बड़ी रियायत मिलने जा रही है। नए संशोधन को लेकर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने नए संशोधन निर्देश जारी कर दिए हैं।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने एलटीसी पर रेल यात्रा और बुकिंग के संबंध में खानपान शुल्क को लेकर एलटीसी (अवकाश यात्रा रियायत) को लेकर नेए संशोधन जारी किए हैं। अब एलटीसी के तहत सरकारी खाते से हवाई टिकट पर और अधिक रियायत मिलेगी।

रेल यात्रा के दौरा खाने की चार्ज
DoPT के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब कर्मचारियों को आवश्यक यात्रा रियायत (एलटीसी) के उद्देश्य से ट्रेन में खाने के चार्ज की प्रतिपूर्ति की अनुमति होगी। जहां भी कर्मचारी एलटीसी के तहत ट्रेन यात्रा करते हैं और रेलवे के खानपान का विकल्प चुनते हैं, उन्हें इसके शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
हवाई टिकट बुकिंग
अगर एलटीसी के तहत हवाई टिकट बुक किया जाता है और इसे किसी वजह से कैंसिल करना पड़ता है तो ऐसे में एयरलाइंस, एजेंट या प्लेटफॉर्म के तहत लगाए गए कैंसिलेशन चार्ज भी दिया जाएगा।
रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों से हो एयर टिकट बुकिंग
डीओपीटी ने कहा है कि सरकारी कर्मचारी हवाई यात्रा के हकदार नहीं हैं, उन्हें अब अनिवार्य रूप से तीन ट्रैवल एजेंसियों आईआरसीटीसी, बीएलसीएल और एटीटी के माध्यम से भी अपने टिकट बुक करने की आवश्यकता नहीं है। सबसे छोटे रूट के लिए बस या ट्रेन किराया मान्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications