Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की चांदी, इसी माह से मिलेगा बढ़ा भत्ता

नई दिल्ली। देशभर के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की चांदी ही चांदी हो गई है। केंद्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ भत्ता इसी माह की सैलरी से मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को ये सुनिश्चत करने को कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई के वेतन से ही मिले। यानी जुलाई माह की सैलरी जब बैंक खाते में आएगाी तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सिफारिश के मुताबिक बढ़ा हुआ भत्ता जुट कर आएगा।

 7th Pay Commission: Finance ministry notifies revised allowances, to be paid in July salary

दरअसल केंद्र सरकार ने जून में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मानते हुए बढ़े हुए भत्ते को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद इस माह की सैलरी से ये भत्ता कर्मचारियों की सैलरी में जुट कर आएगा। इस वेतन बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 30,748 करोड़ का बोझ पड़ेगा।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए सियाचिन में तैनात सैनिकों और उग्रवाद रोधी अभियानों और नक्सल इलाकों में तैनात सुरक्षाकर्मियों का जोखिम भत्ता डबल से भी अधिक कर दिया है। सियाचिन में तैनात सैनिकों के जोखिम भत्ते को 14000 से बढ़ाकर 30000 रुपए कर दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+