जीतेंद्र के 79 बर्थडे पर बेटी एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

Happy Birthday Jeetendra: जीतेंद्र के 79 बर्थडे पर बेटी एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता जीतेंद्र आज अपना 79 जन्‍मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा में 'जंपिंग जैक' के नाम से जाने जाने वाले जीतेंद्र का जन्म 7 अप्रैल, 1942 को अमृतसर में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था।जीतेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। जीतेंद्र को उनके विशेष दिन की शुभकामना देने के लिए, उनकी बेटी और निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीतेन्द्र की कई तस्वीरों का एक असेंबल वीडियो साझा किया। एकता ने अपने पिता के लिए एक छोटा सा इमोशनल पोस्‍ट भी लिखा है।

ekta

एकता कपूर ने वीडियो साझा कर लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट
बालाजीटेलीफिल्‍मस की क्रिएटिव हेड, प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर एकता कपूर ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीतेन्द्र की पुरानी तस्वीरों का एक असेंबल वीडियो साझा किया। एकता कपूर ने लिखा , "हैपी बर्थडे पापा! आप ने मेरे पंखों को हवा दी। जब मैंने निर्माता बनने का फैसला किया तो आपन मुझे बढ़ने में मदद की! आपने जो मुझे सिखाया है उसके लिए मेरा प्‍यार स्‍वीकार करिए ! लव यू । बता दें पापा जीतेंद्र और एकता कपूर के बीच बहुत अच्‍छी बनती है। एकता कपूर जो कि सिंगल मदर भी है उन्‍होंने सेरोगेसी के जरिए बेटी पाई है।

रितेश देशमुख ने जीतेंद्र की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

रितेश देशमुख ने जीतेन्द्र के साथ खुद की तस्वीरें भी साझा कीं। दिग्गज अभिनेता की एक एनिमेटेड तस्वीर के साथ, रितेश ने दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह जीतेन्द्र के साथ दिखाई दे रहे हैं। जीतेंद्र के लोकप्रिय गीत मस्त बहारों का मैं आशिक कैप्शन देते हुए उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा , "सदाबहार / शाश्वत जीतू जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

जीतेंद्र 50 साल से अधिक समय से कर रहे फिल्‍मों में अभिनय
जीतेंद्र ने 50 से अधिक वर्षों तक बॉलीवुड में बतौर अभिनेता कई फिल्‍में की। अभिनेता वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ मुंबई में एक शांत जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वह अपना समय अपने पोते, लक्ष्या और रवि के साथ बिताना पसंद करते हैं। वह अक्सर टीवी शो और फिल्मों में विशेष प्रस्तुति देते हैं। दिग्गज अभिनेता बालाजी टेलीफिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स और एएलटी एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष भी हैं।

इस फिल्‍म से जीतेंद्र ने की थी फिल्‍मी करियर की शुरूआत

जीतेंद्र, जिन्होंने 1964 में गीत गाया पत्थरों ने, के साथ स्क्रीन पर शुरुआत की, अपने नृत्य कौशल के लिए 60 के दशक में लोकप्रिय थे। उन्होंने गुलज़ार द्वारा निर्देशित यादगार फिल्मों में अभिनय किया। जीतेन्द्र ने 80 के दशक में एक बड़ी सनसनी बन गई जब उन्होंने एक हिट फिल्म में अभिनय किया, जो दक्षिण फिल्मों की रीमेक थी। श्रीदेवी और जया प्रदा के साथ उनकी जोड़ी को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया।

https://hindi.oneindia.com/photos/shantal-monique-latest-sexy-pictures-oi60759.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+