राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 79 नए मामले सामने आए, अबतक 112 की मौत
नई दिल्ली। स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार राजस्थान में बढ़ता जा रहा है। यहां स्वाइन फ्लू के 79 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को स्वाइन फ्लू के 79 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच स्वाइन फ्लू की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले बाडमेर, जैसलमेर, जयपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के हैं। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से एक महीने के भीतर 1 जनवरी से 11 फरवरी के बीच कुल 112 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को जयपुर में कुल 36 नए स्वाइन फ्लू के मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। बाडमेर में 9, झुंझनू में 4, दौसा, गंगानगर, उदयपुर, सीकर और बीकानेर में 3-3, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, नागौर, अजमेर में में 2-2 मामले सामने आए हैं। जबकि भीलवाड़ा, बरन, भरतपुर और अलवर में 1-1 स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आए हैं। बता दें कि स्वाइन फ्लू संक्रमण स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस से फैलता है, जिसमे एच1एन1 सबसे ज्यादा पाया जाने वाला वायरस है। एच1एन1 वायरस का वाहक मरीज जब दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसके सांस लेने से यह संक्रमण फैलता है, यह संक्रमण छींकने, खांसने से भी फैलता है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण मौसमी फ्लू से मिलते-जुलते हैं जिसे हम वायरल बुखार के नाम से जानते हैं। लिहाजा लोगों कभी-कभी इसकी पहचान नहीं कर प पाते हैं। ऐसे में हम आपसे अपील करते हैं कि अगर आपको छींक, खांसी, जुकाम काफी दिन से हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications