Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दो बल्ब, दो पंखे बिजली बिल आया 75 करोड़

कोरबा के बिजली विभाग ने एक मजदूरी करने वाली महिला के घर 75 करोड़ का बिल भेजा जिसके बाद महिला का होश फाख्ता हो गया वो सोच में पड़ गई

नई दिल्ली। दो कमरों का घर जिसमें मात्र दो बल्ब और दो पंखे लगे है, जिसका बिजली बिल आया है 75 करोड़ रुपए। आपको शायद विश्वास ना हो रहा हो लेकिन ये सच है और ये कारनामा कहीं और नहीं बल्कि बीजेपी शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में हुआ है।

दो बल्ब, दो पंखे बिजली बिल आया 75 करोड़

कोरबा के बिजली विभाग ने एक मजदूरी करने वाली महिला के घर 75 करोड़ का बिल भेजा जिसके बाद महिला के होश फाख्ता हो गए और वो सोच में पड़ गई आखिर इतना बिल कैसे आया। इतनी बड़ी रकम का भुगतान वो कैसे करेगी।मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जब इस शॉकिंग बिल के बारे में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पीए कुरियन फिलिप से बात की गई तो उन्होंने इसे टाइपिंग या प्रिटिंग मिस्टेक बताते हुआ सुधारने की बात की।

ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के भैसमा गांव का है, जहां सरिता यादव मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती है। उसका एक छोटा सा मकान है जिसमें दो पंखे और दो बल्ब लगे हैं। जब सरिता को एक महीने का बिजली बिल 75,00,00,000 रुपये का मिला तो वह सदमे में आ गई। सरिता ने इस मामले की शिकायत बिजली विभाग से की है।

गरीब मजदूर के यहां 75 करोड़ रुपये का बिल आने से स्थानीय लोग भी हैरान है ओर बिजली विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से बिजली विभाग ने सरिता के बिल में सुधार करने की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+