पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं 75 सैन्यकर्मी: वीके सिंह

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जेलों में भारतीय सैन्यकर्मियों को लेकर सरकार की ओर से बयान दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की जेलों में 75 भारतीय सैन्यकर्मी बंद हैं। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान के जेलों में 54 युद्धबंदियों समेत 75 भारतीय रक्षाकर्मियों कैद है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस बात को नहीं स्वीकार कर रहा है।

 75 missing Indian defence personnel in Pakistan’s custody: Govt

वीके सिंह ने कहा कि 27 जुलाई, 2017 तक पाकिस्तान की जेलों में 417 मछुआरे और श्रीलंका की कैद में 15 मछुआरे हैं, जिन्हें भारतीय नागरिक समझा जाता है। आपको बता दें कि साल में दो बार जनवरी और जुलाई में दोनों देशों को अपने यहां हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची एक-दूसरे को देनी होती है। इसी सूची के अनुसार पाकिस्तान में 351 भारतीय कैदी बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+